राष्ट्रीय सॉफ्ट-टेनिस प्रतियोगिता में खेलेगी नंदिनी और प्रज्ञा - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

राष्ट्रीय सॉफ्ट-टेनिस प्रतियोगिता में खेलेगी नंदिनी और प्रज्ञा

बड़वानी | 12-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


   

  

  शालेय राष्ट्रीय सॉफ्ट-टेनिस प्रतियोगिता में बड़वानी की दो छात्राओ का चयन हुआ है। साकेत इंटरनेशनल स्कूल की नंदिनी रोहित रावत और रुक्मणि स्कूल की प्रज्ञा खेमराज पाटीदार दोनो छात्रा खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय सॉफ्ट-टेनिस प्रतियोगिता हेतु हुआ है। नंदिनी ओर प्रज्ञा ने सितम्बर में आयोजित शालेय सॉफ्ट-टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। जहाँ नंदिनी को अपनी आयु समूह में मध्यप्रदेश की टीम में प्रथम स्थान प्राप्त है वही प्रज्ञा को अपनी आयु समूह में मध्यप्रदेश की टीम में द्वितीय स्थान प्राप्त है। नंदिनी जहा 14 वर्ष आयु वर्ष समूह में खेलेगी वही प्रज्ञा 17 वर्ष आयु समूह में खेलेगी। प्रतियोगिता 14 से 18 दिसंबर तक देवास में आयोजित होगी। प्रतियोगिता हेतु दोनो खिलाड़ी सुबह-शाम कड़ी मेहनत कर रही है। दोनो खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर उनकी स्कूल के स्टॉफ सदस्यो और सरस्वती टेनिस क्लब के सदस्यों ने बधाइयां दी है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES