सम्प्रेषण कौशल का दिया प्रशिक्षण - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

सम्प्रेषण कौशल का दिया प्रशिक्षण

बड़वानी | 12-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


   

    प्रत्येक विद्यार्थी को आत्मविश्वास के साथ प्रभावी ढंग से अपनी बात कहने की कला आनी चाहिए। डर और झिझक से बाहर निकलिये। अपने विषय को अच्छे से तैयार कीजिए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कीजिये। सम्प्रेषण कौशल से आपको जिंदगी में बड़ी बड़ी सफलताएं मिलेंगी।
     ये बातें शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 'वाक् कला - कॅरियर उन्नयन का सोपान' परिचर्चा में कुशल वक्ता ग्यानारायण शर्मा ने कहीं। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. आर. एन. शुक्ल के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें कॅरियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने भी प्रशिक्षण दिया और कुछ विषयों पर बोलकर भी बताया। इसके बाद विद्यार्थियों में से रवीना मालवीया, गायत्री मोराने, आवेश खान, विभांशु पारगीर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अच्छे वक्तव्य के लिए विभांशु को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन में सहयोग प्रीति गुलवानिया, कोमल सोनगड़े, राहुल भंडोले, राहुल सेन, जितेंद्र चौहान, राहुल वर्मा, राहुल मालवीया ने दिया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES