संवरा मैदान, आनंद ले सकेगें बच्चे, वृद्ध एवं जवान "खुशियों की दास्तां " - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 7 दिसंबर 2019

संवरा मैदान, आनंद ले सकेगें बच्चे, वृद्ध एवं जवान "खुशियों की दास्तां "

ग्वालियर | 07-दिसम्बर-2019
 



 

    निम्बाजी की खोह स्थित रामजानकी मंदिर परिसर के उबड-खाबड मैदान पर अब बच्चे खेल कूद सकेगें तथा आसपास के नागरिक सुबह व शाम के समय टहल भी सकेगें। यह संभव हुआ है स्वच्छ भारत अभियान के कारण। जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से शहर में स्वच्छ ग्वालियर अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
रामजानकी मंदिर परिसर का मैदान कई सालों से कचरा अड्डा बन गया था। पूरे मैदान पर जहां तहां कचरे के ढेर थे तथा मैदान उबड खाबड बना हुआ था जिससे क्षेत्र के नागरिकों को भी बहुत समस्या होती थी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कलेक्टर ग्वालियर श्री अनुराग चैधरी द्वारा प्रतिदिन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ स्वच्छता का जायजा लेने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया जा रहा है। इसी के तहत गत दिवस कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा निम्बाह जी की खोह स्थित रामजानकी मंदिर परिसर के मैदान का निरीक्षण किया गया तथा मैदान की हालत को देखकर उन्होने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि युद्ध स्तर पर कार्य कर निगम एवं अन्य विभागो के आवशयक संसाधान लगाकर मैदान का समतलीकरण कराया जाये तथा अच्छी मिट्टी से मैदान की कैपिंग कराई जाये।
इसके साथ ही मैदान में लगे कचरे के ढेर को तत्काल हटवाया जाये । कलेक्टर श्री चौधरी के आदेश पर पूरा प्रशासन तुरंत हरकत में आया और बडी संख्या में मशीनरी एवं अन्य संसाधन लगाकर मैदान की साफ सफाई कराई तथा मैदान में मिट्टी डलवाकर मैदान का समतलीकरण किया गया। इसके साथ मैदान की बाउण्ड्रीवॉल भी कराई जा रही है। मैदान को खूबसूरत बनाने का कार्य निरंतर जारी है। आने वाले कुछ ही दिनों में यह एक सुंदर मैदान बन जायेगा।
कलेक्टर ग्वालियर श्री अनुराग चौधरी की सक्रियता के चलते अब यह मैदान साफ सुथरा एवं बहुत ही सुंदर लगने लगा है तथा अब इस मैदान पर क्षेत्र के बच्चे खेलकूद कर सकेगें और क्षेत्र के नागरिक मोर्निंग वॉक एवं ईवनिंग वॉक भी कर सकेगें। साथ ही मैदान पर धार्मिक व सामाजिक आयोजन भी किये जा सकेगें।  



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES