संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन मार्ग एवं पुलिया निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 15 दिसंबर 2019

संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन मार्ग एवं पुलिया निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी

पन्ना | 15-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


   

    कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने वायपास मार्ग से संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना पहुंच मार्ग कार्य के लिए तकनीकी स्वीकृति मिलने के उपरांत 90.76 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं। यह मार्ग 500 मीटर लम्बा एवं इसमें दो पुलियों का निर्माण कार्य शामिल है। यह निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।
    इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं कि लोक निर्माण नियमानुसार विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करेगा। प्रशासकीय स्वीकृति से अधिक व्यय मान्य नही किया जाएगा। कार्य की गुणवत्ता तकनीकी दृष्टि से उच्च स्तर की होना आवश्यक है। इस कार्य से संबंधित वाद-विवाद में कलेक्टर पन्ना का निर्माण अंतिम एवं मान्य होगा। निर्माण कार्य चयनित भूमि में ही कराया जाएगा। यह निर्माण कार्य एक वर्ष की अवधि में पूर्ण करना होगा। कार्य में लगे मजदूरों को शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी देय होगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES