शहर में तीन दिवसीय ओशो महोत्सव 11 से कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 9 दिसंबर 2019

शहर में तीन दिवसीय ओशो महोत्सव 11 से कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

जबलपुर | 09-दिसम्बर-2019
0
 




 

 

 




    शहर में 11 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय ओशो महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रामपुर स्थित तरंग प्रेक्षागृह एवं पांडुताल मैदान में आयोजित इस महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में ओशो भक्त शामिल होने आचार्य रजनीश की कर्म स्थली जबलपुर आ रहे हैं।  ओशो महोत्सव का आयोजन राज्य शासन के आध्यात्म विभाग द्वारा जिला प्रशासन एवं जबलपुर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के सहयोग से किया जा रहा है।
    कलेक्टर श्री भरत यादव ने शासकीय स्तर पर पहली बार आयोजित किये जा रहे ओशो महोत्सव की तैयारियों की आज शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुलाई गई बैठक में समीक्षा की।  श्री यादव ने इस अवसर पर ओशो महोत्सव में शामिल हो रहे विशिष्ट अतिथियों एवं ओशो भक्तों के ठहरने, भोजन एवं परिवहन के लिए माकूल इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
    उन्होंने महोत्सव के दौरान आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी। श्री यादव ने कहा कि शहर आने वाले ओशो भक्तों के स्वागत एवं मार्ग दर्शन के लिए रेलवे स्टेशन, विमानतल और बस स्टैण्ड में काउंटर स्थापित किये जायें और वालिंटियर्स तैनात किये जायें।  उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस भी तैनात करने के निर्देश दिये हैं।
    कलेक्टर ने बैठक में कहा कि ओशो महोत्सव का आयोजन जबलपुर की ख्याति के अनुरूप हो।  महोत्सव की तैयारियों में कोई कमी न रह जाये इसका खास ध्यान रखें ताकि यहां आने वाले हर ओशो भक्त के मन में ओशो की कर्मभूमि रहे इस शहर की अच्छी छवि बने। उन्होंने महोत्सव के दौरान ओशो से जुड़े स्थलों के साथ-साथ जबलपुर एवं आसपास के पर्यटन स्थलों का ओशो भक्तों को भ्रमण भी करने पर जोर दिया।

वित्त मंत्री की भी है लगातार नजर:

    वित्त मंत्री श्री तरूण भनोत ने शहर में 11, 12 एवं 13 दिसंबर को आयोजित किये जा रहे ओशो महोत्सव की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं और जिला प्रशासन से इसे लेकर लगातार संपर्क में है। श्री भनोत की पहल पर ही  जबलपुर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने की मंशा से राज्य शासन द्वारा आयोजित किये जा रहे ओशो महोत्सव के लिए पर्याप्त बजट का आबंटन भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की मंशा के अनुरूप ओशो महोत्सव के स्तरीय और भव्य स्वरूप में आयोजन पर जोर दिया है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES