श्रीमती कीर्ति विजयवर्गीय एक कर्मठ, महत्वकांक्षी एवं व्यवहारकुशल उद्यमी है (खुशियों की दास्तां) - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 11 दिसंबर 2019

श्रीमती कीर्ति विजयवर्गीय एक कर्मठ, महत्वकांक्षी एवं व्यवहारकुशल उद्यमी है (खुशियों की दास्तां)

राजगढ़ | 11-दिसम्बर-2019
 



 

    श्रीमती कीर्ति विजयवर्गीय एक कर्मठ, महत्वकांक्षी एवं व्यवहारकुशल उद्यमी है शादी के बाद से ही उन्होने ब्यूटी पार्लर का कार्य प्रारंभ किया। उनके पति की गिफ्ट सेंटर की दुकान अपने स्वयं के घर मे है। घर पर ही एक कमरे में उन्होने परफेक्ट ब्यूटी पार्लर लगभग 8 वर्ष पूर्व प्रारंभ किया। वह बीच-बीच में ब्यावरा जाकर ब्यूटी पार्लर में एडवांस कोर्स भी करती रहती है। पचोर एक व्यापारिक केन्द्र है एवं यहां उच्च आय वाले एवं सेवारत मध्यवर्गीय काफी परिवार है, जिससे उनके पार्लर में महिला ग्राहक काफी मात्रा में सेवा प्राप्त करती है। उन्होंने लगभग 2 लाख की स्वयं की पूंजी लगाई है।
    वह ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण केन्द्र भी चलाती है। वर्तमान में 9 महिलाये उनसे छह मास का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया पचौर से अपने व्यापार में वृद्धि एवं फेंसी साड़ी का कार्य भी प्रारंभ करने के लिये ऋण हेतु आवेदन किया। बैंक ने उन्हें प्रशिक्षण हेतु इस संस्थान में भेजा। प्रशिक्षण उपरांत बैंक ने उन्हें 5 लाख का ऋण स्वीकृत किया है। इस ऋण राशि से उन्होंने प्रसाधन की सामग्री एवं फेंसी साडि़या क्रय कर उसका विक्रय का कार्य भी शुरु कर दिया है। उनके पिताजी की शाजापुर में साडि़यो की दुकान है। वह उन्हें साडि़यो के व्यापार में मदद करते है।
    प्रशिक्षण पूर्व उनकी आमदानी लगभग 30,000/- प्रतिमाह थी जो अब बढ़कर 50,000/- हो गई है, एवं बचत भी 15,000/- से बढ़कर 25,000/- हो गई है। उन्होने एक युवती को रोजगार भी प्रदान किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES