विधायक पिपरिया की अनुशंसा पर दो निर्माण कार्यो के लिए 75 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

विधायक पिपरिया की अनुशंसा पर दो निर्माण कार्यो के लिए 75 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी


 

होशंगाबाद | 27-दिसम्बर-2019
 



 

 

 


    विधासभा क्षेत्र पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी की अनुशंसा पर कलेक्टर धनंजय सिंह ने  विकासखंड पिपरिया की ग्राम पंचायत मेंदाखेड़ा के ग्राम हनोतिया में मंदिर के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए 35 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है स्वीकृत राशि एक मुश्त नोडल कार्य एजेंसी सरपंच ग्राम पंचायत मैंदाखेड़ा/नोडल एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिपरिया को जारी कर दी गई है। इसी तरह से विकासखंड बनखेड़ी की ग्राम पंचायत समनापुर में हरिजन मोहल्ले में चबूतरा निर्माण के लिए 40 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृत राशि एक मुश्त नोडल कार्य एजेंसी सरपंच ग्राम पंचायत समनापुर/नोडल एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बनखेड़ी को जारी कर दी गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य 28 फरवरी तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES