विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी शहडोल के छात्रो ने जिले का किया नाम रोशन (खुशियों की दास्तां) - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी शहडोल के छात्रो ने जिले का किया नाम रोशन (खुशियों की दास्तां)

शहडोल | 06-दिसम्बर-2019
 



 

   


    कलेक्टर श्री ललित दाहिमा के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में वैज्ञानिक जिला समन्वयक श्री संतोष कुमार मिश्रा के सहयोगी प्रयासो से भारत सरकार विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 2 छात्रो ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्षन कर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का राज्य स्तरीय आयोजन 2 से 4 दिसम्बर तक गिरधर गु्रप ऑफ रेल्वे क्रासिंग बमुलिया पवार मण्डी द्वीप भोपाल में सम्पन्न हुआ। जिसमें शहडोल जिले के बाल वैज्ञानिक शामिल हुए, जिसमें से 2 बाल वैज्ञानिको के प्रोजेक्ट का चयन राष्ट्रीय स्तर पर 27 से 31 दिसम्बर तक होने वाली राष्ट्रीय  स्तर के लिए चयनित किया गया।
    राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रोजेक्ट में जूनियर ग्रुप में वेदिका पाण्डेय कक्षा सातवीं गुड़ शेफर्ड कान्वेंट स्कूल शहडोल ने कार्बन फुट प्रिंट स्टडीज पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसी प्रकार सीनियर समूह में नेहा सिंह परिहार कक्षा 12वीं शासकीय एमएलबी उच्चतर माध्यमिक स्कूल शहडोल ने साधना जैन व्याखाता के सहभागी सहयोग से धीमा जहर तम्बाकू पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई।
    जिले के कलेक्टर श्री ललित दाहिमा के द्वारा जिले में शिक्षा के स्तर में जो गुणात्मक एवं बौद्धिक स्तर पर  सुधार आया है, उसी का यह परिणाम है कि आदिवासी बाहुल्य जिले के छात्र-छात्रा भी किसी से कम नही है और इसी तरह आगे भी शैक्षणिक स्तर पर जिले का नाम अन्य शैक्षणिक विधाओं में रोशन करेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES