विजय दिवस मनाने हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

विजय दिवस मनाने हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

रीवा


 

 

 


    आगामी 16 दिसंबर को विजय दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए कलेक्टर बसंत कुर्रे ने जिला अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं।
    कलेक्टर श्री कुर्रे ने जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया है तथा राष्ट्रगान, मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का चयन, प्रात: काल विजय दिवस की दौड़ का अयोजन, कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाये जाने का दायित्व सौंपा है। नगर पालिक निगम के आयुक्त को टेन्ट, माइक, शामियाना, बैठक व्यवस्था साफ-सफाई पेयजल हेतु टेंकर की व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा है। संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय को कला पथक दल, सांस्कृतिक कार्यक्रम का दायित्व सौंपा है। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री को कार्यक्रम स्थल में अवाध विद्युत वितरण करने का दायित्व दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विजय दिवस से संबंधित बाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने का दायित्व सौंपा है। उप संचालक जनसंपर्क को प्रदर्शनी आयोजित करने का दायित्व सौंपा है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES