ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हेतु आवेदन 20 तक आमंत्रित - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 18 जनवरी 2020

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हेतु आवेदन 20 तक आमंत्रित

भोपाल | 18-जनवरी-2020
 



 

     भारत सरकार सहायतित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत जिले में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को चयनित किया जाना है। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हेतु बीएससी कृषि अथवा विज्ञान विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। स्वयं की भूमि हो, शासकीय, अर्धशासकीय, अशासकीय अथवा किसी लाभ के पद पर न हो तथा आपराधिक प्रकरण में दोषी सिद्ध न हो, वे आवेदन के लिए पात्र हैं।
    चयनित ब्लॉक कोऑर्डिनेटर से भविष्य में शासकीय सेवक का दावा नहीं करने का शव प्रमाणित घोषणा पत्र लिया जाएगा। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का कार्य विकासखंड के कृषक बंधुओं की विभागीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी एवं समन्वय सुनिश्चित कराना है। विकासखंड की गतिविधियों को कैलेंडर कृषि, कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी कृषक बंधुओं को अवगत कराना, कृषक बंधुओं का समस्त विवरण एवं समस्त जानकारी संधारित करेंगे।
   ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हेतु आवेदन वरिष्ठ कृषि अधिकारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (आत्मा) से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2020 है। शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं प्रक्रिया के आधार पर 31 जनवरी 2020 तक ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का चयन किया जाना है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES