चम्बल एक्सप्रेस-वे के लिये 1603.737 हैक्टेयर भूमि उपयोग में लाई जायेगी चम्बल एक्सप्रेस-वे के संबंध में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 15 जनवरी 2020

चम्बल एक्सप्रेस-वे के लिये 1603.737 हैक्टेयर भूमि उपयोग में लाई जायेगी चम्बल एक्सप्रेस-वे के संबंध में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली

मुरैना | 15-जनवरी-2020
 



 

 

 


    मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के तहत चम्बल संभाग के अन्तर्गत श्योपुर एवं मुरैना से होकर चम्बल बीहड़ में चम्बल एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाना है। इस संबंध में मुरैना जिले की 210.597 हैक्टेयर निजी भूमि, 666.537 हैक्टेयर शासकीय भूमि सहित कुल 877.134 भूमि उपयोग होगी। इसके साथ ही श्योपुर जिले की 525.007 हैक्टेयर निजी भूमि, 201.596 हैक्टेयर शासकीय भूमि कुल 726.603 हैक्टेयर भूमि कुल मिलाकर दोनों जिले से 1603.737 हैक्टेयर भूमि चम्बल एक्सप्रेस-वे में उपयोग होगी। इस संबंध में मुरैना जिले की समीक्षा कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट मुरैना में राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक ली। जिसमें मुरैना एसडीएम श्री आरएस बाकना, सबलगढ़-मुरैना तहसीलदार एवं संबंधित हल्का के पटवारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने कहा कि चम्बल एक्सप्रेस-वे मुरैना जिले के सबलगढ़ विकासखण्ड के ग्राम बरोथा, काचिन्दा, कैमरा खुर्द, गदूला, बंथरा, गंदोली, अटार, दिगवार, खेदादी ग्वार, राहु का गांव, गंजी खेड़ा, पलारी, वनवारा खैरौन, भटपुरा, गुरेमा, हीदापुर, झुण्डपुरा और कड़ावना, जौरा विकासखण्ड के ग्राम वरैड, सिगंहरौली, चिन्नोली चम्बल, तिन्दोखर, ब्रिजगढ़ी, मिलोआ, कोटरी, कोलहुनरी, सरसैनी, सुखपुरा, विंदा देवगढ़, नंदपुरा, गुढ़ा चम्बल, खाण्डौली एवं मुरैना विकासखण्ड के ग्राम कैंथरी और जारह, मसूदपुर, नायकपुरा गांव की भूमि चयनित की गई है। जिसमें शासकीय भूमि अधिकतर उपयोग की जायेगी।  जहां शासकीय भूमि नहीं आ रही होगी वहां निजी भूमि से उपयोग किया जायेगा। उसके एवज में उसे शासकीय भूमि उतनी ही प्रदान की जावेगी। इस संबंध में आवश्यक तैयारियों लैंन के हिसाब से करने के निर्देश समस्त पटवारियों को दिये।
    कलेक्टर ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी का अतिक्रमण किसी रूप में है, जैसे खेती, रहवासी या मिल उद्योग के रूप में उपयोग कर रहा है। उसका खसरा वार जानकारी तैयार चिन्हित करें। इस पर सरकार बहुत जल्द ही कार्यवाही करेगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES