दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे मुख्यमंत्री कमल नाथ - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 19 जनवरी 2020

दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे मुख्यमंत्री कमल नाथ

अनुपपुर | 19-जनवरी-2020
 



 

 

 

   
    मुख्यमंत्री कमल नाथ प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार कर रोजगार के अवसर पैदा करने और नया निवेश आमंत्रित करने के उद्देश्य से दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक 21 से 24 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।
    बैठक में ईकोलॉजी, अर्थ-व्यवस्था, टेक्नोलॉजी, सामाजिक, जियो पॉलिटिक्स और उद्योगों से जुड़े विषय पर फोकस रहेगा। मुख्यमंत्री कमल नाथ 22 जनवरी को दावोस में मध्यप्रदेश में निवेश में रूचि रखने वाले विश्व के प्रमुख निवेशकों से चर्चा करेंगे।
    मुख्यमंत्री कमल नाथ के नेतृत्व में प्रदेश का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि-मंडल दावोस सम्मेलन में भाग ले रहा है। प्रतिनिधि-मंडल में मुख्य सचिव सुधि रजंन मोहन्ती, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन डॉ. राजेश राजोरा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अशोक बर्णवाल, सचिव पर्यटन फैज़ अहमद किदवई और प्रबंध संचालक राज्य उद्योग विकास निगम विवेक पोरवाल शामिल हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES