“दो बूँद हर बार - पोलियो पर जीत रहे बरकरार” पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का अभियान आज से जन जागृति के लिए रैली निकाली गई - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 18 जनवरी 2020

“दो बूँद हर बार - पोलियो पर जीत रहे बरकरार” पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का अभियान आज से जन जागृति के लिए रैली निकाली गई

ग्वालियर | 18-जनवरी-2020
 



 

 

 




    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पाँच वर्ष तक के शतप्रतिशत बच्चों को दो बूँद खुराक पिलाने का अभियान 19 जनवरी से 21 जनवरी तक चलाया जायेगा। जिले में साढ़े तीन लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। इसके लिए 2345 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 129 टीमें लगाई गई हैं। जिले में 105 ट्रांजिट बूथ द्वारा भी हवाईअड्डे, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, प्रमुख चौराहों पर दवा पिलाने का कार्य करेंगीं।
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा पिलाने हेतु स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को भी लगाकर अभियान की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभियान के तहत जिले में 15 मोबाइल टीमें गठित कर घुमंतू जातियों, सड़क निर्माण, क्रेसर, ईंट भट्टों आदि पर कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों को भी दवा पिलाने का कार्य किया जायेगा। अभियान के तहत जिले में 5 हजार कर्मचारियों एवं 250 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक विकासखण्ड एवं शहरी क्षेत्र में जिला स्तरीय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के माध्यम से अभियान के संचालन में सक्रिय सहयोग एवं सतत मॉनीटरिंग की जा रही है।
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने जिले के निवासियों से अपील की है कि 19 जनवरी रविवार को पाँच वर्ष तक के बच्चों को प्रात: 8 से शाम 5 बजे तक निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान को सफल बनाने में शहरवासियों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।

जन जागरूकता के लिए निकाली रैली

   अभियान के तहत 19 से 21 जनवरी तक पोलियो की दवा पिलाने का कार्य किया जायेगा। अभियान को सफल बनाने हेतु 18 जनवरी को प्रात: 11 बजे से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मोतीमहल से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पल्स पोलियो हेतु जागरूकता रैली मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मोतीमहल से फूलबाग मैदान तक निकाली गई। रैली में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मृदुल सक्सेना सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मैदानी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES