गांधी दर्शन यात्रा के माध्यम से पाचवें दिन दी कार्यक्रमो की प्रस्तुति - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

गांधी दर्शन यात्रा के माध्यम से पाचवें दिन दी कार्यक्रमो की प्रस्तुति

श्योपुर | 10-जनवरी-2020
 



 

 

 




    राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंती से शुरू की गई, गांधी दर्शन यात्रा के माध्यम से श्योपुर क्षेत्र के पटेल चौक श्योपुर, पुल दरवाजा चौक श्योपुर, ग्राम जैदा, ग्राम कनापुर, ग्राम किशोरपुरा आदि एवं ग्रामीण अंचलो में पाचवें दिन कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई। साथ ही गांधी जी के विचारो से स्कूली छात्रो को भी परिचय कराया। इस दौरान नुक्कड नाटक भी प्रस्तुत किये।
    श्योपुर विकासखण्ड शहरी, ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रदर्शनी, वीडियो फिल्म आदि की संचित्र प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही गांधी दर्शन यात्रा के प्रचार रथो के माध्यम से गांव के प्रत्येक पडाव पर शो दिखाने की कार्यवाही की गई। जिसके संचित्र दर्शन कर ग्रामीणो ने गांधी जी के विचारो की जानकारी दी। साथ ही पडाव के दौरान नुक्कड नाटको की प्रस्तुति से लाभ उठाया।  
    इस यात्रा के माध्यम से गांधीजी के विचारों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्रीजी की वीडियो का संदेश और आश्रम भजनावली के रिकार्डिंग गीत प्रचार रथों के माध्यम से विद्यालयो में पडाव के दौरान नुक्कड नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी।
    इसी प्रकार यात्रा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित करने की व्यवस्था विकसित की गई है। इसके अलावा गांधी साहित्य से चयनित मूल्य-विचारों की पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। साथ ही खाद्यी ग्रामोद्योग का स्टॉल भी प्रचार वाहन के माध्यम से लगाया गया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES