ग्राम शाहपुरखुर्द में कृषक प्रशिक्षण आयोजित - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

ग्राम शाहपुरखुर्द में कृषक प्रशिक्षण आयोजित

पन्ना | 10-जनवरी-2020
 



 

 

 


   



    अखिल भारतीय समन्वित चना अनुसंधान परियोजना की आदिवासी उप परियोजना के अंतर्गत ग्राम शाहपुर खुर्द में कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत 20 कृषकों के प्रक्षेत्र पर चना की नवीनतम किस्म जे.जी. 12 के प्रदर्शनों का अवलोकन जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर से पधारे डॉ. अनीता बब्बर प्रमुख बैज्ञानिक, डॉ. ए.आर. वास्नीकर, डॉ. ज्ञानेन्द्र तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रमुख डॉ. आशीष कुमार त्रिपाठी, श्री रीतेश बागोरा ने किया।
    कृषक प्रशिक्षण में चना उत्पादन की तकनीकी के बारे में तथा पौध संरक्षण के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। चने में कीट नियंत्रण हेतु ’’टी’’ आकार की खुटियां लगायें तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रोफेनोफॉस अथवा इमामेक्टिनबेंजोएट का छिड़काव करें साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा सरसों फसल का प्रदर्शनों का आयोजन किया गया जिसका अवलोकन वैज्ञानिकों द्वारा किया गया। सरसों में माहू कीट नियंत्रण हेतु किनारे के पौधों में चिपके माहूं के हरे रंग के शिशु कीटों को टहनियों से तोड़कर नष्ट करें तथा फली अवस्था पर इमिडाक्लोप्रिड का छिड़काव करें।कार्यक्रम में एपीआई संस्था से विनोद निरंजन, महेन्द्र यादव एवं भागीरथ सहित गावं के 75-80 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES