ह्दय के निःशुल्क सर्जरी से कल्याणी चेहरे पर आई मुस्कान - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 7 जनवरी 2020

ह्दय के निःशुल्क सर्जरी से कल्याणी चेहरे पर आई मुस्कान

बालाघाट | 07-जनवरी-2020
 



 

     बालिका कल्याणी के चेहरे पर हमेशा मायूसी एवं थकान रहती थी। इसकी वजह उसकी बीमारी थी। वह हृदय रोग से पीड़ित थी। उसके माता-पिता भी इस बीमारी का ईलाज कराने में सक्षम नहीं थे। लेकिन प्रदेश शासन की योजना से जबलपुर के मेट्रो अस्पताल में कल्याणी के हृदय की नि:शुल्क सर्जरी हो गई है। अब कल्याणी के चेहरे पर मुस्कान आ गई है और व‍ह अपने छोटे भाई-बहन के साथ हंसने खेलने लगी है। सबसे अधिक खुशी कल्याणी के माता-पिता को हुई है और वे इसके लिए प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते है।
     लालबर्रा विकासखंड के ग्राम देवरी की निवासी 13 वर्षीय बालिका कुमारी कल्याणी गौतम वर्ष अक्सर बीमार रहती थी और थकान महसूस करती थी। कल्याणी के लंबे समय तक बीमार रहने के कारण कल्याणी के माता पिता अत्यंत चिंतित रहने लगे। कल्याणी अपने भाई बहन के साथ हसंने व खेलने का आनंद भी नही उठा पाती थी। कल्याणी की मॉ सोचा करती थी कि उसकी बेटी को कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है। किंतु छोटी सी खेती किसानी से आजीविका चलाने वाले मुरलीधर गौतम बेटी कल्याणी का कहीं बड़ी जगह उपचार कराने का प्रयास नही कर पाये।
     सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबर्रा की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम की डॉ.तृप्ति पाठक द्वारा स्कूल मे जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो उन्हें समझा आया कि कल्याणी हृदय रोग से पीड़ित है। परीक्षण के बाद कल्याणी के परिजनों को आर.बी.एस.के. दल द्वारा उन्हें तुरंत आरबीएसके के अंतर्गत जिला स्तर पर संचालित डीईआईसी (जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र) जिला चिकित्सालय बालाघाट मे भेजा गया। जहॉ उन्हे निःशुल्क ईको जॉच हेतु हॉयर सेंटर रिफर किया गया। ईको जॉच रिपोर्ट पाजेटिव पाया गया तो ह्दय रोग की पुष्टि हुई।
     इस पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा कल्याणी का प्रकरण स्वीकृत कर उसे आपरेशन के लिए मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर भेजा गया था। 21 अक्टुबर 2019 को कल्याणी का निःषुल्क आपरेषन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। ह्दय के आपरेशन के पश्चात कल्याणी अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है और अपने भाई बहन के साथ मजे से खेलती हंसती है। कल्याणी के पिता मुरलीधर गौतम ने बताया कि आर.बी.एस.के. टीम लालबर्रा के सजग प्रयास से आज हमारे घर-आंगन में खुशियां वापस आई है। कल्याणी के परिजन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना का ह्दय से आभार व्यक्त करते है।
   आर.बी.एस.के. जिला अर्ली इन्टरवेंशन मैनेजर द्वारा बताया गया कि जिले मे ऐसी किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर किसी भी समय आप राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित डीईआईसी कार्यालय मे संपर्क करें। जिससे हम उनकी आने वाली समस्या का समाधान करने के लिये हर संभव मदद कर प्रयास करते हुए सहयोग करेगें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES