जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(‘‘दिशा’’) की बैठक संपन्न - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(‘‘दिशा’’) की बैठक संपन्न

सीहोर | 17-जनवरी-2020
 



 

 

 




    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (‘‘दिशा’’) की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति अध्यक्ष श्री रमाकांत भार्गव ने की। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एम.पी.आर.डी.सी.योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग (एन.एच), लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी) प्रधानमंत्री उज्जवला योजना सहित अन्य विषय पर चर्चा की गई।
    बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि बुधनी क्षेत्र के 90 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य इस वर्ष मार्च में पूर्ण कर लिए जाएंगे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री शशीन्द्र चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, देवास सांसद श्री महेन्द्र सोलंकी, विधायक इछावर श्री करण सिंह वर्मा, विधायक आष्टा श्री रघुनाथ सिंह मालवीय सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES