जिलें में सफलतापूर्वक आर्मी भर्ती सम्पन्न, अधिकारियों ने आभार व्यक्त किया - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 20 जनवरी 2020

जिलें में सफलतापूर्वक आर्मी भर्ती सम्पन्न, अधिकारियों ने आभार व्यक्त किया

शिवपुरी | 20-जनवरी-2020
 



 

 

 

   
    जिले में सफलतापूर्वक आर्मी भर्ती सम्पन्न हो गयी है। शिवपुरी शहर के फिजिकल कॉलेज ग्राउंड में 8 जनवरी से आर्मी की भर्ती शुरू हुई थी। सफलतापूर्वक आर्मी भर्ती सम्पन होने में सेना, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों का बेहतर समन्वय रहा। सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। आर्मी भर्ती निदेशक कर्नल एस एस नेगी ने सहयोग के लिए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल सहित भर्ती में लगे जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। फिजिकल कॉलेज मैदान में सोमवार को सभी अधिकारी एकत्रित हुए और कार्यक्रम में शामिल हुए।
    शहर के फिजिकल कॉलेज मैदान में भर्ती 8 जनवरी से शुरू हुई और 19 जनवरी तक प्रतिभागियों को भर्ती करने की प्रक्रिया चली। भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी 45 से 50 हजार तक रही। जिन्होंने दौड़ में भाग लिया और कड़ी मेहनत से कुछ प्रतिभागी आगे बढ़ने में सफल रहे। प्रतिदिन लगभग 3 से 4 हजार युवा भर्ती में शामिल होने के लिए आये। भर्ती कराने के लिए सेना के अधिकारियों की टीम भी जिले में मौजूद रही। भर्ती कराने के लिए प्रशासन, पुलिस और सेना की टीम ने सभी व्यवस्थाएँ की, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
    इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. बालोदिया, एसडीएम अतेंद्र सिंह गुर्जर, एसडीओपी श्री भदौरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES