कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 7 जनवरी 2020

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक

छतरपुर | 07-जनवरी-2020
 



 

    आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर जिले में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह बाबूलाल चतुर्वेदी स्टेडियम में होगा। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।
    कलेक्टर मोहित बुंदस की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करें।
    बताया गया कि जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां लगाई जाएगी। समारोह में देशभक्ति गीतों से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिसमें स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रस्तुति देंगे। कार्यक्र के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पुताई, विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शिक्षकांे के मार्गदर्शन में 8 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को ही शारीरिक व्यापाम प्रदर्शन का पूर्वाभ्यास कराएं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

            बैठक में कलेक्टर ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालय से ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम जल्द भेजें। उसमें उनके कार्यों एवं उपलब्धियों का वर्णन करें। इन नामों पर समिति द्वारा विचार करके निर्णय लिया जाएगा और गणतंत्र दिवस समारोह में प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन
            गणतंत्र दिवस की संध्या पर शाम 7 बजे से भारत पर्व का आयोजन होगा। जिसमें कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी और महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES