कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण मरीजों को चादरें उपलब्ध नही कराने पर स्टोरकीपर धर्मेन्द्र नामदेव इंक्रीमेंट की दो वेतनवृद्धि रोकने के दिए निर्देश, कलेक्टर ने स्टोर की जांच करने के दिए निर्देश, अपर कलेक्टर और एसडीएम, डॉ. जी.एस. परिहार करेगें स्टोर की जांच - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 19 जनवरी 2020

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण मरीजों को चादरें उपलब्ध नही कराने पर स्टोरकीपर धर्मेन्द्र नामदेव इंक्रीमेंट की दो वेतनवृद्धि रोकने के दिए निर्देश, कलेक्टर ने स्टोर की जांच करने के दिए निर्देश, अपर कलेक्टर और एसडीएम, डॉ. जी.एस. परिहार करेगें स्टोर की जांच

शहडोल | 19-जनवरी-2020
 



 

 

 

   
    कलेक्टर श्री ललित दाहिमा ने आज जिला चिकित्सालय का आकिस्मक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय में गांदगी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।  जिला चिकित्सालय के सभी सुपरवाइजरों का आगामी आदेश तक वेतन नही देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय प्रबधंन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था हरहाल में सुधारना चाहिए।  जिन  सफाई कर्मियों की ड्यूटी जिस रूम में लगाई गई है वहां सफाई कर्मी उपलब्ध होना चाहिएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सफाई कार्य से गायब रहने वाले सफाई कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के सफाई कर्मियों की उपस्थित रजिस्टर भी तलब किये।  गौरतलब है कि कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान 46 सफाई कर्मियों में 04 सफाई कर्मी ही मिले अनुपस्थित सफाई कमीयों के विरूद्ध  कार्यवाही के निर्देश दिए है।  निरीक्षण के दौरान  कलेक्टर ने  प्रसूति वार्ड, शिशु गहन चिकित्सा, एन.आर.सी.,  सामान्य वार्ड, एवं अन्य वार्डो का निरीक्षण किया तथा मरीजों से चर्चा की। चर्चा के दौरान के कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में  जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय को निर्देश दिए कि वह जिला चिकित्सालय में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। उन्होने ने कहा जिला चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। मरीजों को जिला चिकित्सालय से बेहतर से बेहतर से स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एन.आर.सी. का भी निरीक्षण किया तथा एनआरसी में भर्ती बच्चों के परिजनों से चर्चा की तथा एनआरसी में दी जा रही  सुविधाओं  के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी लीं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री  अशोक ओहरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. जी. एस. बारिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री मिलिंद नागदेवे सहित अन्य अधिकारी साथ रहें।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES