केरियर मार्गदर्शन एवं नातरा झगड़ा प्रथा उन्मूलन शिविर आयोजित - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

केरियर मार्गदर्शन एवं नातरा झगड़ा प्रथा उन्मूलन शिविर आयोजित

राजगढ़ | 17-जनवरी-2020
 



 

    शासकीय नवीन हाई स्कूल सरेड़ी में गत दिवस कैरियर मार्गदर्शन शिविर एवं नाथरा, झगड़ा उनमूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कीड़ा एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर, सहायक परियोजना समन्वयक श्री प्रमोद नामदेव ,पॉलिटेक्निकल कॉलेज राजगढ़ के लेक्चरर चंद्रभानु मावळे, इलेक्ट्रिशियन इंजीनियरिंग, इंजीनियर आकाश अग्रवाल टेलीकॉम शाखा लेक्चरर, इंजीनियर  अभिषेक रानीवाल सिविल  शाखा एवं अंतरराष्ट्रीय कराटा चौंपियन श्रीमती कल्पना नामदेव, उपस्थित रहते हुए मार्गदर्शन दिया गया सभी अतिथियों द्वारा केरियर का चयन कर किस तरह भावी जीवन में सफलता अर्जित की जा सकती है मार्गदर्शन दिया गया साथ ही सामाजिक कुप्रथा नातरा एवं झगड़ा उन्मूलन जागरूकता के लिए भी सभी को कार्य करने का मार्गदर्शन किया गया कार्यक्रम में शाला में दर्ज 135 छात्र-छात्राओं के साथ प्रभारी प्राचार्य ओपी नामदेव शिक्षक श्री एम एल दांगी ,श्रीमती रानू वर्मा,ओजस  यूथ क्लब प्रभारी श्री हेमंत सिसोदिया उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्री रामबाबू गौड़ द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में नाथरा झगड़ा प्रथा उन्मूलन हेतु शपथ दिलाई गई आभार प्रदर्शन श्री एम एस दांगी द्वारा किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES