खरगोन के युवाओं ने गुवाहाटी में जीते मेडल (सफलता की कहानी) भोपाल खेल अकादमी में मिला प्रशिक्षण - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

खरगोन के युवाओं ने गुवाहाटी में जीते मेडल (सफलता की कहानी) भोपाल खेल अकादमी में मिला प्रशिक्षण

खरगौन | 14-जनवरी-2020
 



 

 

 

   
 

   खेल के क्षेत्र में खरगोन दिनों-दिन अपनी नई पहचान बना रहा है। अब अच्छी खबर असम के गुवाहाटी में 6 जनवरी से प्रारंभ हुई खेलों इंडिया प्रतियोगिता से आई है। पूरे देश के राज्यों के खिलाड़ियों का जमावड़ा गुवाहाटी में है। यहां खरगोन के दो युवा खिलाड़ी खासी धूम मचाएं हुए है। प्रतियोगिता में 3 हजार और 1500 मीटर की दौड़ में खरगोन के अर्जुन व सुनील ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए है। कसरावद में नायदड़ गांव के अर्जुन वास्कले किसान का पुत्र है, तो ग्राम बरूड़ के सुनील डावर के माता-पिता पेशे से मजदूर है। एक समय सुनील भी मजदूरी किया करते थे। छोटे-छोटे गांव के इन युवाओं ने बड़ी प्रतियोगिता में बड़े मेडल जीतकर अपने माता-पिता का समाज में मान बढ़ाया है। सुनील और अर्जुन दोनों ही खेल एवं युवक कल्याण विभाग की अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। गत वर्ष दोनों का चयन ट्रायल के माध्यम से हुआ था।

सुनील ने 3 तथा अर्जुन ने 8 मिनट में दौड़ पूरी की

    गुवाहाटी के मैदान पर सुनील ने 1500 मीटर की दौड़ 3:53:75 मिनट में पुरी कर नया रिकार्ड बनाया है और स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह अर्जुन वास्कले ने 3 हजार मीटर की दौड़ 8 मिनट 31 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। यहां एथलेटिक्स के अलावा तीरंदाजी, बेटमिंटन, बॉस्केटबाल, बॉक्सिंग, फुटबॉल, जिमनास्टिक, हॉकी, जुड़ों, कबड्डी, खो-खो, शूटिंग, तैराकी, टेबल-टेनिस, टेनिस, व्हॉलीवाल, कुश्ती और वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। जिला खेल अधिकारी श्रीमती पवि दुबे ने बताया कि मेहनतकश मजदूर का बालक इस तरह खेल में अपना दम दिखा रहा है। यह गौरव व फक्र करने का दिन है। सुनील कई बार भोपाल अकादमी में चयन होने से पूर्व स्वयं भी मजदूरी किया करता था।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES