कृषि वैज्ञानिकों द्वारा गेहूँ, चना एवं रबी मक्का फसल का निरीक्षण किया गया - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

कृषि वैज्ञानिकों द्वारा गेहूँ, चना एवं रबी मक्का फसल का निरीक्षण किया गया

हरदा | 13-जनवरी-2020
 



 

 

 


    कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) द्वारा भुआणा उत्सव में आयोजित कृषि विज्ञान मेला मकडाई में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय गेहूँ अनुसंधान केन्द्र पंवारखेड़ा, जिला होशंगाबाद के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. के.के. मिश्रा, डॉ. ए.के.तिवारी एवं श्री अखिलेश पटेल, उपपरियोजना संचालक आत्मा के द्वारा सिराली क्षेत्र के ग्राम महेन्द्रगांव, खुदिया, मकड़ाई एवं सिराली में गेहूँ चना एवं रबी मक्का फसल का निरीक्षण किया गया। जिसमें वैज्ञानिक श्री मिश्रा द्वारा देसी चने में बताया गया कि, जब चने में एक टहनी सूखी रहे एवं बाकी हरी रहे, तो इसे आंशिक उक्टा रोग कहते है। यह स्क्लोरोटोनिया कवक के कारण होता है एवं पौधा मुरझाने की अवस्था में हो तो यह कोलेक्टोट्रायकम कवक के कारण होता है। इसके निदान के लिए किसानो को यह सलाह दी गई कि, चने की फसल एवं अन्य फसलो में भी उक्त आंशिक लक्षण दिखाई दे तो, प्रोपिकोनाजाल 25 प्रतिशत ई.सी., 01 एम.एल. प्रति लीटर पानी के साथ छिड़काव करने की सलाह दी गई।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES