लालूबाई को मिला जीने का नया सहारा "खुशियों की दास्ताँ" - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

लालूबाई को मिला जीने का नया सहारा "खुशियों की दास्ताँ"

इन्दौर | 14-जनवरी-2020
 



 

 

 


  

    आधार कार्ड वर्तमान समय में जीवन में अत्यन्त महत्ता रखता है। अनेक शासकीय कार्यों और सेवाओं में आधार कार्ड जरूरी होता है। अगर किसी व्यक्ति का आधार कार्ड नहीं बन पाये तो वह हमेशा परेशान रहता है और विभिन्न सेवाओं से और शासकीय योजनाओं के लाभों से वंचित भी रह जाता है। इन्हीं में से एक लालूबाई थी, जो आधार कार्ड बनवाने के लिये लम्बे समय से परेशान थी। इस बुजुर्ग महिला ने अनेकों जगह प्रयास किये परंतु बायोमेट्रिक नहीं आने से तथा तकनीकी परेशानी के कारण उक्त महिला का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। जिले के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने संवेदनशील पहल कर इस जरूरतमंद महिला का आधार कार्ड बनवाया। लालूबाई को अब इस आधार कार्ड बनने से जीने का अब एक नया सहारा मिल गया है।


      इंदौर जिले के देपालपुर के ग्राम नौलाना में रहने वाली 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला लालूबाई की परेशानी अब पूरी तरह से दूर हो गई है। कलेक्टर कार्यालय में स्थित आधार कार्ड सेंटर पर वह आयी और चंद मिनटों में ही उसका आधार कार्ड बन गया। बताया गया कि इस महिला की परेशानी गत दिनों देपालपुर के एसडीएम श्री प्रतुल सिन्हा के संज्ञान में आयी थी। उन्होंने इस महिला की परेशानी को संवेदनशील होकर सुना। इसकी समस्या के निराकरण के लिये इंदौर में ई-गवर्नेंस केन्द्र के मैनेजर श्री अतुल पाण्डे से चर्चा की। महिला को आधार कार्ड बनवाने के लिये कलेक्ट्रेट में बुलवाया गया और हाथोंहाथ उसका निराकरण कर आधार कार्ड के लिये नामांकन कर दिया गया। महिला ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि अब मुझे जीने की नई उम्मीद मिल गयी है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES