महात्मा गांधी के जीवन पर केन्द्रित जिला स्तरीय प्रश्नमंच का आयोजन - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 20 जनवरी 2020

महात्मा गांधी के जीवन पर केन्द्रित जिला स्तरीय प्रश्नमंच का आयोजन

सीहोर | 20-जनवरी-2020
 



 

 

 

   
    चंद्रशेखर आजाद  शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. आशा गुप्ता ने विद्यार्थियों को कहा कि शिक्षण संस्थाएं केवल औपचारिक शिक्षा तक सीमित नहीं होते वे समग्र व्यक्तित्व विकास का केन्द्र होते है। शिक्षा का उद्देश्य ऐसे नागरिक देना भी होता है, जो देश एवं समाज के विकास में योगदान दे सके। युवाओं की ऊर्जा का उपयोग देश को आगे ले जाने के लिए होना चाहिए। प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा के प्रदर्शन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होती है। साथ ही वे हमारी संस्कृति, समाज, राष्ट्रीय महत्व के विषयों से भी हमे अवगत कराती है। युवा आगे चलकर एक जागरूक नागरिक बने इसलिए अपने समय व समाज की जानकारी युवाओं को होना चाहिए।
    महात्मा गांधी के जीवन पर केन्द्रित प्रश्नमंच स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी के 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में म.प्र.शासन द्वारा आयोजित की गई थी। इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ अनिल राजपूत ने कहा कि देश के भविष्य निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, अतः युवाओं को जागरूक होना जरूरी है। जिला सांस्कृतिक समन्वयक डॉ राजकुमारी शर्मा ने प्रतियोगिता का सूत्र संचालन करते हुए प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी तथा आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. ज्योति नेताम एवं संचालन रूखसाना अंजुम खान ने किया। प्रतियोगिता में कुल 05 तीन सदस्यीय दलों ने सहभागिता की। आभार एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रीना मरकाम ने व्यक्त किया।  




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES