मकड़ाई में आज गूंजेंगे मामे खान के सुर गणगौर, गेड़ी, छाऊ, बधाई सहित अन्य प्रस्तुतियां भी होंगी - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 12 जनवरी 2020

मकड़ाई में आज गूंजेंगे मामे खान के सुर गणगौर, गेड़ी, छाऊ, बधाई सहित अन्य प्रस्तुतियां भी होंगी

हरदा | 12-जनवरी-2020
 



 

    13 जनवरी को मकड़ाई में हरदा भुआणा उत्सव 2020 का शुभारंभ होगा। प्रातः 10 बजे से ही कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां प्रारम्भ हो जाएंगी। सुप्रसिद्ध राजस्थानी लोकगायक एवं बॉलीवुड सिंगर श्री मामे खान की प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रमुख आकर्षण रहेगी।
    जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उत्सव की शुरुआत होगी। प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक रस्साकशी, कुर्सी दौड़ एवं अन्य फन गेम्स के साथ-साथ लोग एडवेंचर गेम्स का आनंद भी ले पाएंगे। दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक कृषि संगोष्ठी का आयोजन होगा। कृषि वैज्ञानिक फसलों की उन्न्त किस्मों एवं खेती के उन्नत तरीकों की जानकारी देंगे। सायं 5 बजे से लोक संगीत निशा प्रारम्भ होगी। गोंड जनजाति के करमा एवं सैला नृत्य, भारिया जनजाति के भडम नृत्य, झारखण्ड के प्रसिद्ध नृत्य नाट्य छाऊ, बुंदेलखंड के लोकप्रिय बधाई एवं नौरता लोकनृत्य, कत्थक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही जिले के प्रसिद्ध स्थानीय लोकनृत्य जैसे कदली, गणगौर, गेड़ी भी प्रस्तुत किये जाएंगे। इसके पश्चात सुप्रसिद्ध गायक श्री मामे खान अपने ग्रुप के साथ प्रस्तुति देंगे। स्थानीय रामलीला मंडली द्वारा कार्यक्रम के अंत में रामलीला का मंचन भी किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES