नगर पालिक निगम राजीनामा के योग्य न्यायालयों में लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण करायें - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 6 जनवरी 2020

नगर पालिक निगम राजीनामा के योग्य न्यायालयों में लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण करायें

मुरैना | 06-जनवरी-2020
 



 

 

 


   


     मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश श्री पीसी गुप्ता के मार्गदर्शन में 8 फरवरी 2020 को जिला मुख्यालय मुरैना सहित तहसील मुख्यालय अम्बाह, जौरा और सबलगढ़ में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरण एवं प्रीलिटिगेशन के अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हेतु जिला मुख्यालय मुरैना एवं तहसील मुख्यालय अम्बाह जौरा सबलगढ़ में बैठकों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।  
    नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन के लिये नगर पालिक निगम मुरैना के राजीनामा योग्य न्यायालयों में लंबित प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण करायें। अपर जिला जज श्री व्हीके गुप्ता ने सोमवार को एडीआर भवन न्यायालय परिसर मुरैना में नगर पालिका निगम मुरैना के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पत्तिकर, जलकर आदि प्रकरणों में जो शासन द्वारा नियमानुसार छूट पक्षकारों को दी जा सकती है वह छूट दी जाये। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बानमौर श्री अशोक बंसल उपस्थित थे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES