सीहोर | 20-जनवरी-2020 |
पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान में गत दिवस अपर कलेक्टर श्री व्ही.के.चतुर्वेदी ने दो बूंद जिंदगी की पिलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एम.चंदेल, शहरी टीकाकरण अधिकारी डॉ.नीरा श्रीवास्तव, आरएमओ डॉ.सुधीर श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे। सिविल अस्पताल आष्टा में विधायक आष्टा श्री रघुनाथ सिंह मालवीय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इछावर में एस.डी.एम.श्रीमती प्रगति वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुदनी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री धर्मेन्द्र यादव, सिविल अस्पताल नसरूल्लागंज में बीएमओ डॉ.मनीष श्रीवास्तव, सीएचसी श्यामपुर में सरपंच श्री लक्ष्मीनारायण ने दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। कोठरी में आज जन्म लिए बच्चे को पोलियो खुराक डीपीएचएनओ श्रीमती गायत्री राव द्वारा पिलाई गई। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के 2 लाख 829 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 1995 में प्रारंभ हुए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को 25 वर्ष पूर्ण हो रहे है। पिछले वर्ष माह अप्रेल 2019 में आयोजित पल्स पोलियो अभियान जिले में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी ने जानकारी दी कि पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्रथम दिवस बूथ स्तर पर तथा 20 एवं 21 जनवरी 2020 को दो दिवस घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के 2 लाख 829 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के अंतर्गत 1615 बूथ बनाए गए है। 43 मोबाइल दलों को अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए लगाया गया है। 49 ट्रांजिट टीम भी अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए तैनात की गई है। 3432 वैक्सीनेटर ,218 सुपरवाईजर को पल्स पोलियो अभियान के लिए लगाया गया है। 81 वाहनों के माध्यम से ग्राम स्तर पर जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय मानीटरिंग दलों द्वारा मैदानी स्तर पर भ्रमण कर पल्स पोलियो अभियान की मानीटरिंग की गई। पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एन.एस.एस.,एन.सी.सी.दलों सहित कई स्वयं सेवी संस्थाओं का भी विशेष सहयोग रहा। |
सोमवार, 20 जनवरी 2020

Home
Unlabelled
पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 2 लाख 829 बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित
पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 2 लाख 829 बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें