पल्स पोलियो अभियान में 5 साल तक के हर बच्चे को पिलायें दवा - कलेक्टर पल्स पोलियो अभियान की तैयारी हर स्तर पर करें - कलेक्टर - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

पल्स पोलियो अभियान में 5 साल तक के हर बच्चे को पिलायें दवा - कलेक्टर पल्स पोलियो अभियान की तैयारी हर स्तर पर करें - कलेक्टर

रीवा | 16-जनवरी-2020
 



 

 

 


    कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में पल्स पोलियो अभियान की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर बसंत कुर्रे ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी से 21 जनवरी तक है। इस अभियान के दौरान 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अनिवार्य रूप से पिलायें। इसके लिए प्रत्येक पोलियो बूथ पर प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात करें। अभियान को सफल बनाने के लिए अन्य विभागों का भी सहयोग प्राप्त करें। सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन तथा हाट बाजारों में पोलियो की दवा पिलाने के लिए मोबाइल यूनिट तैनात करें। ईट-भट्ठे के आसपास के क्षेत्र, झुग्गी बस्तियों, बड़े निर्माण स्थलों तथा जिले के दूरदराज की बस्तियों में दवा पिलाने पर विशेष ध्यान दे।
    कलेक्टर ने कहा कि देश से पोलियो रोग का उन्मूलन 2011 में हो गया है। लेकिन हमारे पड़ोस के देशों अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान में पोलियो के 100 से अधिक मामले प्रकाश में आये हैं। जिसके कारण हमारे देश में भी पोलियो से बच्चों के संक्रमित होने का खतरा है। इसे रोकने के लिए तीन चरणों में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इससे जुड़े अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जिला से लेकर निचले स्तर पर प्रशिक्षण दें। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षण संस्थाओं तथा स्वंयसेवी संस्थानों का भी सहयोग लें। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करायें। अभियान से जुड़ी जानकारियां तथा आकड़े समय पर ऑनलाइन दर्ज करायें।
    बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. पाण्डेय ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के लिए जिला एवं विकासखण्ड पर प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। अभियान के दौरान प्रथम दिन ही बूथ पर अधिक से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का प्रयास किया जायेगा। जो बच्चे दवा पीने से वंचित रह जायेंगे उन्हें घर-घर जाकर 20 तथा 21 जनवरी को दवा पिलाई जायेगी। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत अग्निहोत्री ने बताया कि अभियान के दौरान 3 लाख 87 हजार 863 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। गत अभियान में नईगढ़ी, जवा तथा रीवा शहरी क्षेत्र में प्रथम दिन दवा पिलाने का प्रतिशत कम था। इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जायेगा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी आर.एन. पटेल, डीपीएम सुनील अवस्थी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES