परीक्षा समाप्ति तक कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

परीक्षा समाप्ति तक कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

पन्ना | 10-जनवरी-2020
 



 

 

 


   

    मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इन्दौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2019 का आयोजन 12 जनवरी 2020 रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं अपरांह 2.15 बजे से 4.15 बजे तक दो सत्रों में जिले में आवंटित 11 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न होगी।
    अपर कलेक्टर श्री जे.पी. धुर्वे ने राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 को सम्पन्न कराए जाने हेतु कार्यालयीन/कोषालयीन/वित्त संबंधी कार्य हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी गयी है। जिसमें राम प्रताप तिवारी सहायक ग्रेड-2 सामान्य शाखा कलेक्ट्रेट पन्ना, मनोज पाण्डेय सहायक ग्रेड-3 नजारत शाखा कलेक्ट्रेट पन्ना, अभिषेक कुमार जैन सहायक ग्रेड-3 सामान्य शाखा कलेक्ट्रेट पन्ना, प्रदीप निरंजन सिंह सहायक ग्रेड-3 वित्त शाखा कलेक्ट्रेट पन्ना, मिलन प्रजापति भृत्य कलेक्ट्रेट पन्ना, नन्दू गौड भृत्य कलेक्ट्रेट पन्ना एवं रामकिशोर सोनी चैनमैन भू-अभिलेख पन्ना की ड्यूटी लगाई गयी है। उन्होंने कर्मचारियों को आदेशित किया है कि 11 जनवरी 2020 से परीक्षा समाप्ति तक सामान्य शाखा में उपस्थित होकर परीक्षा संबंधी कार्य सम्पादित करेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES