फिट इंडिया मुवमेंट सायकल रैली का आयोजन आज - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

फिट इंडिया मुवमेंट सायकल रैली का आयोजन आज

दमोह | 17-जनवरी-2020
 



 

 

 


   


       कार्यक्रम समन्वयक महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ छतरपुर एवं कार्यालय क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक. उच्च शिक्षा सागर-संभाग सागर तथा राज्य संपर्क अधिकारी एन.एस.एस. के आदेशानुसार फिट इंडिया मुवमेंट सायकल रैली का आयोजन आज 18 जनवरी को प्रात: 09 बजे से 11 तक जिला एनएसएस एवं नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जायेगा।
            यह रैली शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह से प्रारभ होकर तीन गुल्ली, स्टेशन चौराहा, घंटाघर, जिला अस्पताल, विवेकानंद चौराहा, रेस्ट हाउस, स्टेट बैंक से होते हुये शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में समाप्त होगी।
            उक्त रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के अलावा महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षित है। रैली में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी अपने नाम सहायक प्राध्यापक संस्कृत जितेन्द्र चौधरी एवं सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र डॉ. मीरा माधुरी महंत के पास 17 जनवरी तक अनिवार्य रूप से दर्ज करा सकेंगे तथा 18 जनवरी को अपनी साइकिल सहित प्रातः 8:30 बजे महाविद्यालय में उपस्थिति दर्ज करें। इस हेतु महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शीघ्र ही अपना पंजीयन करवा लें।
            रैली में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को टीशर्ट, कैप, प्रमाण पत्र के साथ ही स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES