प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 7 जनवरी 2020

प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन

रायसेन | 07-जनवरी-2020
 



 

 

 


    प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने पूर्व के कार्यविभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को शाखाओं का प्रभार सौंपा है। जारी आदेश के तहत अपर कलेक्टर श्री विशाल सिंह चौहान को व्यवहारवाद शाखा, अभिलेखागार सामान्य शाखा, जनसुनवाई/मॉनीटरिंग सेल, सूचना का अधिकार, सीएम हेल्पलाईन, जनअधिकार कार्यक्रम, शिकायत/सर्तकता, सहायक अधीक्षक राजस्व, आवक/जावक शाखा का प्रभार सौंपने के साथ ही जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है।
    जारी आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टर श्री संजय उपाध्याय को एसडीएम बेगमगंज तथा संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल जैन को एसडीएम सिलवानी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर का लिंक ऑफीसर अपर कलेक्टर श्री विशाल सिंह चौहान को बनाया गया है। अपर कलेक्टर श्री विशाल सिंह चौहान का लिंक ऑफीसर डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद खान को, डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद खान का लिंक ऑफीसर डिप्टी कलेक्टर श्री एलके खरे को तथा डिप्टी कलेक्टर श्री एलके खरे का लिंक ऑफीसर डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद खान को बनाया गया है। मुख्यालय पर सभी प्रभारी अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर एसडीएम रायसेन जिला कार्यालय की शाखाओं का कार्य सम्पादित करेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES