राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 जनवरी को कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित, पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 11 जनवरी 2020

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 जनवरी को कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित, पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन

होशंगाबाद | 10-जनवरी-2020
 



 

 

 

   
    कलेक्टर धनंजय सिंह ने 12 जनवरी रविवार को होने वाली राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि परीक्षा 2 सत्रो में होगी। प्रथम सत्र की परीक्षा 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय सत्र की परीक्षा 2.15 बजे से 4.15 बजे तक होगी। कलेक्टर ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए तैनात अधिकारियों को बताया है कि प्रथम सत्र हेतु प्रात: 8:30 बजे से होशंगाबाद स्थित 14 परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा प्रारंभ से सामग्री वापिस होने तक के लिए  कलेक्टर कार्यालय में परीक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07574-252860 है। नियंत्रक कक्ष का प्रभारी संयुक्त कलेक्टर वंदना जाट को बनाया गया है। प्रभारी अधिकारी के सहयोग के लिए 3 कर्मचारी आदित्य कुशवाह, राहुल काजले के स्थान पर गोविंद मालवीय एवं शेषराव कुमरे के स्थान पर विजय संतोरे की ड्यूटी लगाई गई है। शेष अधिकारियो कर्मचारियों की ड्यूटी यथावत रहेगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES