साँची आएंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री राजपक्षे: आध्यात्म मंत्री श्री शर्मा - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 7 जनवरी 2020

साँची आएंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री राजपक्षे: आध्यात्म मंत्री श्री शर्मा

शहडोल | 07-जनवरी-2020
 



 

 

 


    श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री गोतबाया राजपक्षे मध्यप्रदेश में साँची की यात्रा पर आएंगे। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के प्रतिनिधि आध्यात्म एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने श्रीलंका के राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री का आमंत्रण सौंपा, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
    मंत्री श्री शर्मा ने प्रतिनिधि-मण्डल के साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति से साँची में विश्व बौद्ध संग्रहालय, शिक्षण संस्थान, भिक्षु प्रशिक्षण केन्द्र और बुद्धिस्ट चेंटिंग सेंटर की स्थापना पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर महाबोधि सोसायटी के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भिक्खु वानगल उपतिस्स नायक थेरो, अपर मुख्य सचिव आध्यात्म श्री मनोज श्रीवास्तव और सलाहकार श्री व्ही.के. अमर उपस्थित थे।
    मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री राजपक्षे ने श्रीलंका में सीता मैय्या के मंदिर के जीर्णोद्धार के राज्य शासन के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया। उन्होंने बताया कि श्रीलंका और भारत के बीच लोक-संस्कृति पर आधारित कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति श्री राजपक्षे ने प्रसन्नता व्यक्त की। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भोपाल-कोलम्बो सीधी विमान-सेवा शुरू करने के प्रस्ताव पर भी सहमति व्यक्त की। श्री शर्मा ने राष्ट्रपति श्री राजपक्षे को राज्य सरकार की ओर से स्मृति-चिन्ह भेंट किया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES