शीत लहर के चलते वन विहार में बढ़ाई गई वन्य प्राणियों की सुरक्षा - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 4 जनवरी 2020

शीत लहर के चलते वन विहार में बढ़ाई गई वन्य प्राणियों की सुरक्षा

टीकमगढ़ | 04-जनवरी-2020
 



 

     प्रदेश में जारी शीत लहर के मद्देनजर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य प्राणियों की सुरक्षा के इन्तजाम बढ़ा दिये गये हैं। सर्दी शुरू होते ही बाड़े में हीटर के इंतजाम किये गये थे, जिनके संचालन का समय अब  बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, जानवरों के आराम करने के लिये लकड़ी के तखत और बड़ी मात्रा में पुआल बिछाई गई है। रेस्क्यू सेन्टर में प्राणी आवासों के खिड़की-दरवाजों पर मोटे कपड़े का परदा लगाया गया है। सभी तरह के जानवरों के डाईट में आधा से एक किलोग्राम तक की वृद्धि की गई है।
    सहायक संचालक श्री ए.के.जैन ने बताया कि वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी भी की जा रही है। मौसम के अनुसार इनकी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये जाते हैं। जैसे-जैसे सर्दी कम होती जायेगी, हीटर का समय घटाते जाएंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES