शिक्षित बेरोजगारों के लिए कैरियर काउंसलिंग आयोजित करेगा शिक्षा विभाग - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 13 जनवरी 2020

शिक्षित बेरोजगारों के लिए कैरियर काउंसलिंग आयोजित करेगा शिक्षा विभाग

राजगढ़ | 13-जनवरी-2020
 



 

 

 


   

 

   राजगढ़ जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए शिक्षा विभाग कैरियर काउंसलिंग का आयोजन करेगा। जिसके माध्यम से इस वर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युवाओं को तैयार किया जाएगा।
    कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता ने आज आयोजित टी.एल. बैठक में जारी किये। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सेना भर्ती शिविर सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाना है। जिसके लिए शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग लगातार कोचिंग की व्यवस्था कर के प्रतियोगी  परीक्षाओं के लिए युवकों का क्षमता वर्धन करेगा।
     जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एस.डी.एम. सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नातरा झगड़ा पीड़ित युवतियों के रोजगार पर भी विशेष जोर देने की बात की गई। जिला कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इस तरह की बालिकाओं को जहां भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें, सभी विभाग इस दिशा में प्रयास करेंगे।
     आज बैठक में ऋण माफी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए नए आवेदन 15 जनवरी तक प्राप्त करने हेतु आदेशित किया गया। बैठक में कृषि आधारित फसल बीमा योजना, ऋण माफी योजना एवं गेहूं उपार्जन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गयी।
    कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता ने सी.एम. हेल्पलाइन के तहत जिन विभागों की शिकायतों में वृद्धि हुई थी। उनको नोटिस जारी करने हेतु आदेशित किया गया। राजगढ़ जिले की एन.आई.सी. की वेबसाइट को अधिक रोचक एवं जानकारी परख बनाया गया है। इस वेबसाइट को और अधिक  रुचि वर्धक बनाने हेतु समस्त विभागों को अपनी योजनाओं की जानकारी इस पर प्रदर्शित करने हेतु निर्देश जारी किए गए ।
    राजगढ़ जिले में पर्यटन की संभावनाओं के मद्देनजर एक फिल्म तैयार की जाना है। आज की बैठक में इस फिल्म की विषय वस्तु तथा प्रक्रिया को आगे बढ़ाने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया। राजगढ़ जिले में  मृगनयनी का आउटलेट खोला जाएगा। इस हेतु दुकान का चिंन्हाकन कर जल्दी ही शुरुआत हेतु आदेश जारी किए गए। राजगढ़ में संचालित आई.टी.आई. कॉलेज का प्रभार डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति अग्रवाल को दिया गया है। इस आशय के निर्देश भी आज बैठक में जारी किए गए। राजगढ़ जिले में संचालित हो रहे नातरा झगड़ा मुक्त अभियान के तहत 1 सप्ताह में 8 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
    महिला बाल विकास विभाग द्वारा सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। कलेक्टर द्वारा व्यापक रणनीति बनाते हुए हर शिकायत को स्वयं समीक्षा की बात कहीं है। नातरा झगड़ा मुक्त राजगढ़ बनाने के अभियान के तहत पतंग प्रतियोगिता एवं चुनरी यात्रा जैसे आयोजन करने हेतु रणनीति तैयार की गई है। ग्राम कडलावत में बांध विस्थापितों की समस्याओं के मद्देनजर आपकी सरकार आपके द्वार आयोजन करने हेतु बैठक में निर्देशित किया गया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES