आगर-मालवा | 18-जनवरी-2020 |
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान अन्तर्गत ‘‘दैनिक जीवनशैली में हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रासिटिकल्स और ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ-कितने उपयोगी है’’ विषय पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शासकीय नेहरू महाविद्यालय आगर में जिला स्तर पर 15 मिनट की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगितों में प्रथम विजेता छात्रों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में बडौद कॉलेज से रानी शर्मा, सोयत से महेश दांगी, सुसनेर से अश्विनी भेङिया, आगर से सुधीर नागर ने भाग लिया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम विजेता फरवरी में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। भाषण प्रतियोगिता अपर कलेक्टर श्री एनएस राजावत के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य नेहरू महाविद्यालय पूर्णिमा गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका शुभारम्भ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी, के एल कुम्भकार, कॉलेज प्रोफेसर डॉ. रेखा गुप्ता,डॉ. प्रदीप शर्मा,डॉ. रेकग कौशल अलमिना कुरेशी,डॉ कला मौर्य उपस्थित थे। अपर कलेक्टर श्री राजावत ने अपने उद्बोधन में राज्य शासन के शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में सभी लोगो को जुड़कर मिलावट के खिलाफ जंग के लिए जागरूक बनकर सहभागिता का आह्वान किया गया। प्राचार्य पूर्णिमा गौड़ ने जंक एवं फास्ट फूड को छोड़कर, वर्षो पुरानी जीवनशैली को अपना कर, स्वस्थ रहने एवं मिलावट के प्रति सजगता बरतने पर जोर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के एल कुम्भकार ने मिलावट के खिलाफ राज्य सरकार के अभियान की जानकारी देते हए, उपस्थित प्रोफेसर एवं विद्यार्थियों से मिलावट की पहचान के आसन तरीके बताए गए। उन्होने असंचारी रोगों की रोकथाम के लिए खानपान की आदत सुधारने एवं सस्ती, मिलावटी खाद्य सामग्री के सेवन से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए, अभियान से जुड़कर प्रशासन की पहले में सहयोग की अपील की गई। |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें