शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में खाद्य पदार्थ के 11536 नमूनों की हुई जांच - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 11 जनवरी 2020

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में खाद्य पदार्थ के 11536 नमूनों की हुई जांच

रीवा | 10-जनवरी-2020
 



 

     प्रदेश भर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 19 जुलाई 2019 से आरंभ हुआ है। अभियान के तहत अब तक प्रदेश भर में 11536 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच कराई गयी है। इनमें से 4491 नमूनों के जांच के परिणाम मिल गये हैं। इनमें 2885 नमूने मानक स्तर के पाये गये हैं। साथ ही 1600 से अधिक नमूने अमानक पाये गये। जांच रिपोर्ट के अनुसार 1013 नमूने अवमानक, 396 नमूने मिथ्याछाप, 58 नमूनों में मिलावट वाले, 88 असुरक्षित तथा 51 नमूने प्रतिबंधित श्रेणी के पाये गये। सभी प्रकरण में न्यायालयीन कार्यवाही जारी है। अभियान के तहत मिलावट करने वाले तथा अवैध विक्री करने वाले 108 खाद्य पदार्थ विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इस अवधि में मिलावट करने वाले 41 मिलावटखोरों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की तहत कार्यवाही की गयी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES