विद्यालयों में होगा आयुष्मान नारे लेखन प्रतियोगिता का आयोजन - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

विद्यालयों में होगा आयुष्मान नारे लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

इन्दौर | 16-जनवरी-2020
 



 

 

 


   


         वर्तमान परिस्थिति में बच्चे ओपिनियन लीडर की भूमिका में आ गये हैं। विद्यालयों तथा महाविद्यालयों द्वारा जो जानकारी मिलती हैं, बच्चे उसे ज्यादा सटीक मानते हैं एवं उसके अनुसार ही उनकी मान्यताएं बनती है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बच्चों की इस भूमिका को मद्देनतर रखते हुये विद्यालय में यदि आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश निरामयम की जानकारी दी जाती है, तो इस योजना के पात्र हितग्राहियों की संख्या बढ़ाने में उनकी भूमिका प्रभावी होगी।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इसी तारतम्य में इंदौर के चारों ब्लाक हातोद, देपालपुर, मानपुर, सांवेर तथा इंदौर में आयुष्मान नारे लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शासकीय हाई सेकेंडरी स्तर तथा महाविद्यालय में कुल 15 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा तथा उत्कृष्ट नारे के लिये विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES