युवा दिवस पर आज सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में होगा - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 11 जनवरी 2020

युवा दिवस पर आज सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में होगा

निवाड़ी | 11-जनवरी-2020
 



 

     स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस पर 12 जनवरी को प्रदेश भर में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में 12 जनवरी 2020 को प्रात: 8:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। प्रदेश के अन्य जिलों की तरह निवाड़ी जिले में भी 12 जनवरी 2020 स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रात: 8:30 बजे प्रतिभागी मैदान में एकत्र होकर सूर्य नमस्कार हेतु पंक्तिबद्ध होंगे। तत्पश्चात प्रात: 9 बजे से 10:30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार होगा। 
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन पूर्णत: स्वैच्छिक है। सूर्य नमस्कार एक स्वास्थ्यवर्धक योग-क्रिया है, जिसे अपनी जीवनचर्या मे शामिल करना चाहिये। सभी शासकीय सेवकों को समझाइश दी गई है कि वे अपने निकट की किसी एक शैक्षणिक संस्था में 12 जनवरी को जरूर जायें और सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES