भारत सरकार के वैज्ञानिक द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड का किया भौतिक सत्यापन - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

भारत सरकार के वैज्ञानिक द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड का किया भौतिक सत्यापन

आगर-मालवा | 22-फरवरी-2020
 



 

     भारतीय मृदा एवं भूमि सर्वेक्षण नोएडा उत्तरप्रदेश के सहायक क्षेत्र अधिकारी डॉ. अश्विन सखाराम चेके ने गत दिवस द्वारा स्वाईल हैल्थ कार्ड योजनान्तर्गत पायलेट आधारित चयनित विकासखण्ड सुसनेर के ग्राम आंकली, विकासखण्ड आगर के ग्राम पिथ्याखेड़ी एवं बड़ौद विकासखण्ड के ग्राम मूंदपुरा में स्वाईल हैल्थ कार्ड का भौतिक सत्यापन किया गया तथा अन्य गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। लगभग 75 से 80 कृषको से चर्चा की गई, कृषको ने इस योजना से संतुष्ट होना बताया। ग्रामो में संगोष्ठी कर स्वाईल हैल्थ कार्ड की उपयोगिता, मृदा का पी.एच. मान, जैविक कार्बन उपलब्धता मुख्य उर्वरक तत्व, नत्रजन, फास्फोरस, पोटाश एवं सूक्ष्म पौषक तत्वो के बारे में कृषको से चर्चा की एवं स्वाईल हैल्थ कार्ड में अनुशंसित उर्वरक उपयोग करने की सलाह दी गई जिससे कृषि लागत में कमी आएगी एवं मृदा का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा साथ ही फसलो के अवशेष नही जलाने की सलाह दी गई।
    विकासखण्ड स्तर पर नवीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला आगर एवं सुसनेर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपसंचालक कृषि श्री आर.पी.कनेरिया द्वारा जानकारी प्रदाय की गई। इस दौरान सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री एल.एन.जाटव एवं जिला नोडल अधिकारी स्वाईल हैल्थ कार्ड एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री डी.के.जैन, श्री गोपाल बोयल, श्री आर.एस.भूरे एवं क्षेत्रीय आर.ए.ई.ओ. एव ंबी.टी.एम. उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES