जनगणना का चार दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संपन्न - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

जनगणना का चार दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संपन्न

रीवा | 21-फरवरी-2020
 



 

 

 

   
    जनगणना निर्देशालय के निर्देशों के अनुसार वर्ष 2021 में जनगणना की जायेगी। जनगणना के लिए मकानों की सूची बनाने का कार्य एक मई से 14 जून 2020 तक किया जायेगा। इसके लिए गणना दल गठित कर दिये गये हैं। इन दलों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनरों का चार दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण 17 फरवरी से 20 फरवरी तक कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ  कलेक्टर बसंत कुर्रे ने किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि जनगणना निर्देशालय के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध तरीके से जनगणना कार्य पूरा करायें। सभी जानकारियाँ ऑनलाइन दर्ज की जायेंगी। जनगणना की प्रारंभिक तैयारी के लिए मकानों की सूची मई तथा जून माह में तैयार की जायेगी। इसके लिए ब्लाक बनाकर मकानों को सूचीबद्ध करें।
           जनगणना कार्य का प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल से आये मास्टर ट्रेनर श्री विनोद कुमार दुबे ने मकान सूचीकरण से संबंधित सभी बिन्दुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि इससे न कोई व्यक्ति छूटे न किसी की दोबार गणना हो। परिवार के आधार पर मकान सूची तैयार की जायेगी। परिवार तीन प्रकार के होते हैं इसमें सामान्य परिवार, संस्थागत परिवार तथा बेघर परिवार शामिल हैं। मकान सूची बनाने में बेघर परिवारों की गणना नहीं होगी उसके लिए अलग से गणना की जायेगी। मकान सूचीकरण में सभी घरों अनाथालय, छात्रावास, वृद्धआश्रम, वोर्डिंग हाउस, जेल तथा पेइंग गेस्ट शामिल रहेंगे। पंजीकृत होने पर ही पेइंग गेस्ट को परिवार के सदस्य के रूप में शामिल किया जायेगा। उन्होंने जनगणना ब्लाक बनाने, मकानों में नंबर अंकित करने तथा छूटे मकानों को दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
              कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्री दिलीप कुमार साहू ने मकान सूचीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने, ऑनलाइन जानकारियाँ दर्ज कराने तथा जनगणना की सावधानियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में 17 फरवरी से 18 फरवरी तक राजस्व अधिकारियों तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसी तरह 19 एवं 20 फरवरी को नगरीय निकाय के अधिकारियों को जनगणना का प्रशिक्षण दिया गया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES