कलेक्टर, डॉ. रावत ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर संकल्प दिलाया - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

कलेक्टर, डॉ. रावत ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर संकल्प दिलाया

शाजापुर | 20-फरवरी-2020
 



 

 

 




    विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर डॉ. वीरेन्द्रसिंह रावत ने कलेक्टोरेट परिसर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक न्याय प्राप्ति के लिए असमानता के अंतर के उन्मूलन का संकल्प दिलाया।
    संयुक्त राष्ट्र के आव्हान पर सामाजिक न्याय दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। मध्यप्रदेश शासन आध्यात्म विभाग के माध्यम से प्रदेश में इस दिवस को मनाने की शुरूआत की गई है। यह दिवस मुख्य तौर से नस्ल, वर्ग, लिंग, धर्म, संस्कृति, भेदभाव, बेरोजगारी से जुड़ी हुई समस्याओं को हल करने के लिए कई तरह के कार्यक्रमो के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है। विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय एक साथ मिलकर लोगों के बीच इस दिन के महत्व को फैलाने और लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने का कार्य कर रहे हैं। हर साल विश्व सामाजिक न्याय दिवस के लिए एक विषय (थीम) का चयन किया जाता है। इस विषय के माध्यम से लोगों को जागरूक बनाने के कोशिश की जाती है। इस वर्ष 2020 में विषय- ‘‘सामाजिक न्याय प्राप्ति के लिए असमानता के अंतर का उन्मुलन’’ रखा गया है। भारत सरकार द्वारा हमारे देश से गरीबी, बेरोजगारी, लोगो के बीच असमानता जैसी चीजों को खत्म करने हेतु संविधान में कई तरह के प्रावधान रखे गए है। कई ऐसे आयोगों का गठन किया गया है जो सामाजिक न्याय के हितो के लिए कार्य करते हैं। भारत के सामाजिक न्याय और अधिकारीता मंत्रालय द्वारा भी कई योजनाओं की मदद से लोगों की सहायता की जाती है। शाजापुर जिले के महाविद्यालयों और विद्यालयों में भी विद्यार्थियों के बीच जारूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
    इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री वी.पी.सिंह, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्रीमती जूही गर्ग सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने सामाजिक न्याय के लिए संकल्प लिया।   




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES