कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज का वार्षिक अधिवेशन 2020 मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ होंगे प्रमुख वक्ता - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज का वार्षिक अधिवेशन 2020 मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ होंगे प्रमुख वक्ता

इन्दौर | 27-फरवरी-2020
 



 

 

 


    बिजनेस एंड बियोंड की थीम पर कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज का वार्षिक सम्मेलन 28 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के इंपीरियल हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ प्रमुख वक्ता के रूप में भाग लेंगे। उनके अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह एवं
    सीमेंस के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर तथा सीआईआई पश्चिम क्षेत्र के डिप्टी चेयर पर्सन श्री सुनील माथुर भी वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
    सीआईआई बिजनेस एंड बियोंड का उद्देश्य भारतीय औद्योगिक क्षेत्र का प्रतिस्पर्धात्मक विकास एवं भारत की सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाकर अपना योगदान देना है।
    उल्लेखनीय है कि सीआईआई की शुरुआत 1895 में हुई थी तथा इस वर्ष वे अपना 125 वां सफल साल मना रहे हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES