अनुपपुर। खनिजों में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण पर नियंत्रण हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा पत्र क्र 1513-64/2020 भोपाल दिनांक 03.02. 202 के माध्यम से टास्क फोर्स के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जाकर समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। ततसंबंध में कलेक्टर अनुपपुर के आदेश क्र 234 दिनांक 10.02.2020 के पालन में खनिज विभाग अनूपपुर द्वारा अवधि 05.02.2020 से 20.02.2020 के मध्य खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भंडारण के निम्नानुसार प्रकरण दर्ज किए गए है-
1.अवैध परिवहन- 25
प्रस्तावित राशि- रु 3,87,000
2.अवैध उत्खनन- 19
प्रस्तावित राशि- रु 10,25,000
3.अवैध भंडारण- 01
प्रस्तावित राशि- रु 6,93,000
इस प्रकार खनिज विभाग द्वारा पखवाड़ा अवधि में पुलिस तथा राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से अवैध उत्खनन,परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध कार्यवाहियां सम्पादित करते हुए 45 प्रकरण दर्ज कर अर्थदंड के रूप में रु 21,05,000 की राशि प्रस्तावित की गई है।
इसी तरह कल दिनांक 20 फरवरी को रात्रि 10:30 बजे प्राप्त शिकायत के आधार पर खनिज रेत के अवैध परिवहन के दौरान वाहन ट्रक क्रमांक MP 65 GA 2228 को जब्त जैतपुर रोड, ग्राम- खांडा में जब्त किया गया। वाहन को शासकीय अभिरक्षा में कलेक्टर परिसर अनुपपुर में खड़ा किया गया है।
ओर आज 21.02.2020 को अमरकंटक रोड ग्राम- बसनिहा में वाहन ट्रक क्रमांक MP 18 GA 3539 को खनिज उत्पाद गिट्टी के अवैध परिवहन के दौरान जब्त किया गया। वाहन को शासकीय अभिरक्षा में थाना- राजेन्द्रग्राम में खड़ा किया गया है।
उक्त दोनो वाहनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें