महाशिवरात्रि पर कानून व्यवस्था के लिए खण्डवा शहर में तैनात रहेंगे अधिकारी - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

महाशिवरात्रि पर कानून व्यवस्था के लिए खण्डवा शहर में तैनात रहेंगे अधिकारी

खण्डवा | 20-फरवरी-2020
 



 

 

 

   
    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने शुक्रवार को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दौरान खण्डवा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेश अनुसार खण्डवा शहर के लिए सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी खण्डवा श्री संजीव केशव पाण्डेय एवं तहसीलदार श्री प्रतापसिंह आगास्या रहेंगे। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए श्री कुणाल अवास्या परिवीक्षाधीन नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम श्री संजीव पाण्डे तथा तहसीलदार श्री प्रताप आगास्या सम्पूर्ण खण्डवा शहर में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर नजर रखेंगे। हरसूद, पंधाना व पुनासा  के एसडीएम अपने अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES