नगर निगम के 3 अतिक्रमण प्रभारियों पर कार्यवाही नगर निगम आयुक्त ने रोकी दो-दो वेतन वृद्धि - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

नगर निगम के 3 अतिक्रमण प्रभारियों पर कार्यवाही नगर निगम आयुक्त ने रोकी दो-दो वेतन वृद्धि

कटनी | 27-फरवरी-2020
 



 

 

 

   
    नगर निगम आयुक्त आर.पी. सिंह ने नगर निगम के 3 अतिक्रमण प्रभारियों की 2-2 वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किये हैं। तीनों संबंधित कर्मचारियों द्वारा दिये गये निर्देशों की अवहेना, यातायात व्यवस्था प्रभावित होने, अस्थाई अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध उचित कार्यवाही नहीं किये जाने एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण आगामी दो-दो वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश नगर निगम आयुक्त ने दिये हैं। जिन कर्मचारियों पर यह कार्यवाही की गई है उनमें अतिक्रमण प्रभारी प्रदीप सिंह, महेन्द्र शर्मा और अतिक्रमण निरीक्षक प्रशांत परौहा शामिल हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES