भौतिकशास्त्र विभाग में अकादमिक सपोर्ट लेक्चर्स का शुभारंभ - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

भौतिकशास्त्र विभाग में अकादमिक सपोर्ट लेक्चर्स का शुभारंभ

सीहोर | 27-फरवरी-2020
 



 

 

 


 

   चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर में विद्यार्थियों के गुणवत्ता विकास हेतु विश्व बैंक पोषित परियोजनान्तर्गत अकादमिक सपोर्ट लेक्चर्स का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भौतिकशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र आयन्यास के मार्गदर्शन में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आशा गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल की भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष व लोकप्रिय प्राध्यापक डॉ. पूर्णिमा स्वरूप खरे द्वारा ”क्वाण्टम यांत्रिकी की मूलभूत अवधारणाएँ“ विषय पर व्याख्यान दिया गया। इस रोचक अकादमिक सपोर्ट लेक्चर से भौतिकशास्त्र विभाग के एम.एस.सी के छात्र/छात्राएँ लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का संचालन भौतिक क्लब की अध्यक्ष कु.हर्षिता मिश्रा ने किया तथा आभार सचिव कु.निकिता राठौर ने प्रदर्शित किया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक श्री देवेन्द्र कुमार वरवडे, डॉ. अशोक कुमार अहिरवार एवं डॉ. अरूण कुमार गौतम उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES