समर्थन मूल्य में गेहूँ खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 28 फरवरी तक - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

समर्थन मूल्य में गेहूँ खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 28 फरवरी तक

सिंगरौली | 21-फरवरी-2020
 



 

 

 


   

     किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद की जाती है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन एक फरवरी से आरंभ कर दिया गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। पंजीयन प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी शासकीय कार्य दिवसों में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में किया जायेगा। किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन पोर्टल तथा ई-उपार्जन मोबाइल एप पर भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सभी किसान निर्धारित खरीदी केन्द्रों में अपना आनलाइन पंजीयन अवश्य करायें। पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीद की जायेगी।
    उन्होंने बताया कि किसान पंजीयन कराने के लिए खरीदी केन्द्रों में अपनी ऋण पुस्तिका की प्रति, बैंक पास बुक की प्रति, समग्र आईडी, आधार कार्ड तथा मोबाइल नम्बर की जानकारी उपलब्ध करायें। जिस खसरा नम्बर में गेहूँ बोया गया है उसकी जानकारी अनिवार्य रूप से दें। किसान द्वारा दिये गये गेहूँ के बोये गये क्षेत्रफल के अनुसार ही खरीदी की जायेगी। गेहूँ खरीदी के लिए पंजीकृत किसान भी बोये गये क्षेत्रफल की जानकारी देकर पंजीयन में संशोधन करा सकते हैं। पंजीयन कराते समय सभी किसान केवल राष्ट्रीयकृत बैंक अथवा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का ही खाता नम्बर दें। जिससे आनलाइन भुगतान समय पर किया जा सके। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पंजीयन के बाद गेहूँ के क्षेत्रफल का सत्यापन आयुक्त भू अभिलेख की वेबसाइट एवं गिरदावरी एप के माध्यम से की जायेगी। सत्यापित रकबे के अनुसार ही गेहूँ की खरीद की जायेगी। किसानों का पंजीयन तथा पंजीयन में संशोधन नि:शुल्क किया जा रहा है। यदि कोई आपरेटर पंजीयन के लिए राशि की मांग करता है तो तत्काल इसकी सूचना दें। सभी किसान अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना गेहूँ खरीदी के लिए नजदीकी खरीदी केन्द्रों में अपना पंजीयन करायें।    




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES