संजीवनी अभियान में श्री शुक्ला ने प्रदाय की सहयोग राशि - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

संजीवनी अभियान में श्री शुक्ला ने प्रदाय की सहयोग राशि

पन्ना | 27-फरवरी-2020
 



 

 

 




    कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के लिये पन्ना जिले में चलाये जा रहे संजीवनी अभियान में समाज के जिम्मेदार लोग भी आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम अहिरगवां के श्री आर.पी. शुक्ला पूर्व सहायक संचालक शिक्षा विभाग पन्ना ने कलेक्टर महोदय के समक्ष अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु 5100/- रू0 देने की पेशकश की थी।
    श्री शुक्ला ने आज परियोजना कार्यालय में उपस्थित होकर परियोजना अधिकारी पन्ना ग्रामीण को 5100 रूपये का चेक प्रदाय किया। श्री शुक्ला ने बताया कि ऐसे ही समाज के अन्य व्यक्ति भी आगे आकर कुपोषित बच्चों की सहायता करके पन्ना जिले को कुपोषण से मुक्त करने में सहायता हो सकती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ऊदल सिंह एवं परियोजना अधिकारी पन्ना ग्रामीण श्री अशोक विश्वकर्मा ने श्री शुक्ला का आभार व्यक्त किया एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी इसी प्रकार कुपोषित बच्चों की सहायता करने की अपील की। राशि को अटल बाल मित्र योजना पन्ना के खाते में जमा कराया गया, जिसका उपयोग संजीवनी अभियान अंतर्गत कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु किया जायेगा।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES